उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में निःशुल्क कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 12 फरवरी 2026 (सू.वि.)

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती द्वारा कम्प्यूटर, टाइपिंग एवं आशुलिपि सहित एक वर्षीय कार्यालय प्रबंधन के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 24 मार्च 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च 2026 को होगा।

पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

चयनित अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को उपलब्धता के आधार पर प्रति माह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित कर सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button