बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर श्री यादव के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बालोतरा जिले ने रचा प्रगति का नया अध्याय

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 10 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनकल्याणकारी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव अब ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बालोतरा ज़िले में संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की प्रगति इसका सशक्त उदाहरण है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत बालोतरा, बायतु, गिड़ा, कल्याणपुर-पाटोड़ी, सिणधरी एवं सिवाना में कुल 8,343 लाभार्थियों को लक्षित किया गया है। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव की स्पष्ट मंशा और नियमित मॉनिटरिंग के चलते अब तक 6,416 लाभार्थियों का पंजीकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 76.90 प्रतिशत है। यह आँकड़ा राज्य सरकार की कार्यकुशलता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में सर्वाधिक प्रगति बालोतरा ब्लॉक में देखने को मिली है, जहाँ 1,446 लक्ष्य के मुकाबले 1,256 आदिवासन पूर्ण कर 86.86 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। इसी प्रकार सिवाना 78.97 प्रतिशत, कल्याणपुर-पाटोड़ी 78.42 प्रतिशत, सिणधरी 73.90 प्रतिशत और गिड़ा 72.56 प्रतिशत के साथ संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई है। यह सफलता जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव द्वारा प्रशासन को दिए गए स्पष्ट निर्देशों, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध निर्णयों का परिणाम है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की यह सोच कि “योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए” प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में साकार होती दिख रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सदैव यह सुनिश्चित किया है कि विकास केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ आमजन को मिले। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की यह प्रगति न केवल बालोतरा ज़िले के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रही है। जनता के विश्वास, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मजबूत नेतृत्व का यह समन्वय राजस्थान को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा रहा है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होने की पूरी संभावना है, जो राज्य सरकार की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button