देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बजट बालोतरा के लिए प्रगति की सौगात लेकर आया: अरुण चौधरी
विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट : चौधरी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट बताया साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट बालोतरा जिले व पचपदरा विधानसभा के लिए प्रगति, उन्नति व विकास की सौगात लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किया गया यह बजट, गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए विशेष रूप से अनुकरणीय है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन रहा है कि प्रत्येक वर्ग को समानता का अधिकार मिले इसी की तर्ज पर यह महत्वपूर्ण बजट पेश किया गया जिसका जनता ने दिल से स्वागत किया है।
अरुण चौधरी ने बताया कि बालोतरा व पचपदरा क्षेत्र के लिए यह बजट खुशियों का उपहार लेकर आया जिसमें बागूडी से मलवा महादेव मंदिर तक 10 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति,बालोतरा में जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार की स्वीकृति,जिला मुख्यालय पर उपहार विक्रय केंद्र की स्थापना,पर्यावरण संरक्षण के लिए बालोतरा में नमो नर्सरी की स्थापना,बालोतरा में उच्च जलाशय एवं पंप लाइन का कार्य हेतु बजट की स्वीकृति,बालोतरा के विभिन्न गांवों को पेयजल हेतु जोड़ने के लिए बजट स्वीकृत,नॉन पिचेंबल सड़कों का नवीनीकरण,विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों हेतु बजट स्वीकृत,12 नलकूप और 13 हैंडपम की स्वीकृति,बालोतरा में 25 क्षमता के बाल गृह एवं 50 क्षमता ऑब्जर्वेशन होम की स्थापना,बालोतरा में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय की स्थापना,बालोतरा में मिनी सचिवालय हेतु बजट स्वीकृत,बालोतरा जिला मुख्यालय पर 8 करोड़ की लागत राशि से अभय कमांड की स्थापना हेतु बजट स्वीकृत,जिला मुख्यालय पर पुलिस विभाग में sc/st कार्यालय की स्वीकृति,बालोतरा में मानव तस्करी विरोधी (AHT) यूनिट की स्थापना,कल्याणपुर महाविद्यालय को UG से PG में क्रमोन्नत, कल्याणपुर डोली में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए जोधपुर व पाली से आने वाले प्रदूषित पानी के निस्तारण हेतु 50 करोड़ का बजट स्वीकृत,पुरे राजस्थान सहित लूणी नदी को प्रदूषण से बचाने हेतु पुरे राजस्थान के लिए सी ई टी पी अपग्रेडेशन हेतु 1000 करोड़ का प्रावधान लिया गया है।साथ ही बालोतरा की मूलभूत सड़क, पानी व बिजली की सुविधाओं व विस्तार व इनसे जुडी समस्या के समाधान को लेकर कई सौगाते मिली है।
राजस्थान की सरकार इन बजट घोषणाओं को जल्द ही धरातल पर उतारेगी उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


