बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महाराजा सूरजमल संगठन (भारत) में रेणु चौधरी को प्रदेश सचिव (महिला विंग) नियुक्ति पर शुभकामनाएं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। श्रीमती रेणु चौधरी को प्रदेश सचिव – राजस्थान (महिला विंग) के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति श्रीमती शारदा चौधरी की अनुशंसा पर, संगठन अध्यक्ष श्री मनोज कुमार इंदौलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. एस. चौधरी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) श्रीमती हेमलता फौजदार की सहमति से की गई। नियुक्ति आदेश प्रदेश अध्यक्ष – राजस्थान (महिला विंग) श्रीमती बबीता कासनियां द्वारा जारी किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रेणु चौधरी का समर्पण, संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय नेतृत्व राजस्थान प्रदेश में महिला विंग को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण, समाजहित एवं संगठन विस्तार के कार्यों में उनकी भूमिका प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, आत्मबल एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।
🌾 — महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB)

Subscribe to my channel


