देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा द्वारा अन्नपूर्णा रसोई में नि:शुल्क भोजन सेवा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा आज राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई घर में जरूरतमंदों एवं मरीजों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। इस सेवा के अंतर्गत पूरे दिन भोजन के साथ-साथ मिष्ठान, नमकीन एवं फल-फ्रूट का भी वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य रमेशचंद जी वोहरा परिवार द्वारा स्वर्गीय अक्षय कुमार, पुत्र किशोर कुमार जी वोहरा की पुण्य स्मृति में संपन्न कराया गया। वोहरा परिवार ने मानव सेवा को ही सच्ची श्रद्धांजलि मानते हुए मरीजों व उनके परिजनों को पूरे दिन का भोजन उपलब्ध करवाया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, ललित छाजेड़, उमाशंकर टिंबरेवाल सहित अन्य सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

केंद्र पदाधिकारियों ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना संस्था का निरंतर सेवा अभियान है, जिसे आगे भी इसी भावना के साथ जारी रखा जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button