बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खारिया आनावास में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

खारिया आनावास | 10 फरवरी 2026

पीपाड़ क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत खारिया आनावास में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत एक नशा-मुक्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा जाट समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, धरती पुत्र किसान एवं समाज पंच स्व. श्री भींयाराम जी गारू (चौधरी) पुत्र स्व. श्री पुनाराम जी की स्मृति में आयोजित की गई। उनका स्वर्गवास दिनांक 29 जनवरी 2026 को हो गया था।

परिवारजनों द्वारा 9 फरवरी को गंगा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसे बाली (पाली) क्षेत्र के डीवाईएसपी श्री पारस राम जी चौधरी के आह्वान पर पूर्णतः नशा-मुक्त रखा गया। इसी क्रम में 10 फरवरी को प्रबुद्धजनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में ग्रामीणों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने स्व. श्री भींयाराम जी के सादे जीवन, उच्च विचारों एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर परिवार को स्मृति-पत्र भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम में अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने उपस्थित जनसमूह को नशा न करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या अफीम का आग्रह करे तो “ना सा ना” कहें और यदि चाय-कॉफी या ठंडे पेय का आग्रह हो तो “बस सा बस” कहें, ताकि अनावश्यक आदतों से बचा जा सके। साथ ही स्व. श्री भींयाराम जी की स्मृति में नीम का पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया गया।

परिवार की ओर से श्री मांगीलाल जी, श्री सुखाराम जी एवं श्रीमती सरजू देवी की स्मृति में भी पौधारोपण करने का निवेदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्री रामसिंह जी चौहान, मंडल प्रतिनिधि मुल्ताना राम जी सेंगवा, पूर्व उपसरपंच श्री मांगीलाल जी आनावास, रतन खान जी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संवेदना व्यक्त की। परिवार के सदस्यों श्री पूसाराम जी, श्री लिछमन राम जी, श्री ढगला राम जी, श्री राजू राम जी, श्री देमाराम जी, श्री मुन्नाराम जी, श्री डूंगरराम जी, श्री हापुराम जी आदि को ढांढस बंधाया गया।

सभा में खारिया आनावास सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button