पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बराछ सेवा सहकारी समिति ने की भ्रष्टाचार की सारी हदें पार

लोकेशन=गुनौर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*बराछ सेवा सहकारी समिति ने की भ्रष्टाचार की सारी हदें पार*

पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा अंतर्गत बराछ सेवा सहकारी समिति में दिनदहाड़े धान में पाइप से पानी डालकर वजन बढ़ाने का खेल चल रहा है।

यह पूरी कार्रवाई खुलेआम हो रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मौन बैठे हैं।

बताया जा रहा है कि समिति प्रबंधक दीपक वर्मा ही धान खरीदी केंद्र प्रभारी भी हैं,जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस तरह की अनियमितताओं से शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा है और ईमानदार किसानों के साथ सीधा अन्याय किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

*अभी तक कई समितियों में अपने चहेतो की धान बिना ग्रेडिंग के ली गई तो कही वजन ने किसानों का माल कम किया आखिर इतना भ्रष्टाचार क्यों,क्या इन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं*

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button