देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रातःकाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रातःकाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर स्थित पंडित दीनदयाल सर्किल पर प्रातःकाल श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता श्री रामेश्वर जी पारीक ने संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अपने वक्तव्य में पंडित दीनदयाल के विचारों को आत्मसात कर संगठन और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, शहर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, पूर्व जिला महामंत्री कुम्भ सिद्ध, जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रजापत सहित सभी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला मंत्री राजाराम ओझा, देहात किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, मीडिया सह संयोजक अशोक मारू, शहर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, अशोक भाटी, सी.आर. चौधरी, निशांत गौड़, अजय काजला, तरुण स्वामी, गजेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। Narendra Modi Nitin Nabin Bhajanlal Sharma Madan Rathore Arjun Ram Meghwal BJP Rajasthan Mukesh Dadheech Mithilesh Gautam सांसद सेवा केंद्र बीकानेर भाजपा बीकानेर देहात

Subscribe to my channel


