बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री भूपतराज जी सा कोठारी एवं श्रीमती चेनी देवी कोठारी ने मनाई वैवाहिक स्वर्ण जयंती

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

जसोल।
श्री भूपतराज जी सा कोठारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चेनी देवी कोठारी ने अपने वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ (गोल्डन जुबली) हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में मनाई। इस विशेष अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए गए।
स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने दंपती के दीर्घ, सुखमय एवं अनुकरणीय वैवाहिक जीवन की सराहना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका दाम्पत्य जीवन आगे भी प्रेम, सौहार्द एवं खुशियों से परिपूर्ण बना रहे।
इस अवसर पर संगिता एवं कान्तिलाल ढेलडिया, जसोल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भी दंपती को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button