उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
22 फरवरी को बस्ती में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद बस्ती में एक मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में आयोजित होगा।
उक्त शिविर का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर में जनपद के सभी सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समाज के निर्बल वर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मेगा शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे वे न्याय प्रणाली और सरकारी योजनाओं तक आसानी से पहुंच बना सकें।
इस संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री राज बाबू ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मीडिया तथा पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्रों) के माध्यम से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेगा शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलों और विकास खंडों में लघु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें 22 फरवरी को आयोजित मेगा शिविर में योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
यह मेगा शिविर समाज के कमजोर वर्गों को विधिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
Subscribe to my channel


