बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महाराजा श्री गजसिंह जी साहिब एवं महारानी श्रीमती हेमलता राजे जी ने वैवाहिक कार्यक्रम में की शिरकत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
8 फरवरी 2026 | विशेष समाचार
कल दिनांक 8 फरवरी 2026 को हिज हाईनेस महाराजा श्री गजसिंह जी साहिब सा एवं महारानी साहिबा श्रीमती हेमलता राजे जी ने हमारे परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह कार्यक्रम Welcome Hotel by ITC में आयोजित किया गया।
महाराजा साहिब एवं महारानी साहिबा का स्वागत श्री अभय कुमार जी जैन, श्री उत्तम जी सालेचा, श्री नरपतचंद जी सालेचा, श्री गणपत जी सालेचा एवं श्री ओमप्रकाश जी बांठिया द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आत्मीय सम्मान के साथ किया गया।
इस अवसर पर महाराजा साहिब एवं महारानी साहिबा ने परिवारजनों से स्नेहपूर्ण भेंट की तथा वैवाहिक समारोह में शामिल होकर खुशी के पल साझा किए। उन्होंने वर-वधु को उनके भावी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं, आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएं प्रदान कीं।
उनकी उपस्थिति से समारोह की गरिमा और उल्लास में विशेष वृद्धि हुई। परिवारजनों एवं अतिथियों ने इस अवसर को स्मरणीय और गौरवपूर्ण बताया।

Subscribe to my channel


