उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि की अध्यक्षता में 11 फरवरी को होगी सिंचाई बन्धु की बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 09 फरवरी 2026 (सू.वि.)
जनपद बस्ती में सिंचाई व्यवस्था को लेकर सिंचाई बन्धु की बैठक आगामी 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि करेंगे।
यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से विकास भवन सभागार, बस्ती में संपन्न होगी, जिसमें सिंचाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड-4 ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार किया जाएगा।
Subscribe to my channel


