बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
रोटरी क्लब बालोतरा के संयुक्त तत्वावधान में 22 मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा बाघ बकरी चाय एवं ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर के अंतर्गत चयनित मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए।
क्लब के मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर स्थित नेत्र ज्योति चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल द्वारा चयनित 22 मरीजों में से उपस्थित सभी मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया।
रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने बताया कि नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, बाड़मेर एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। साथ ही संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र, जोधपुर द्वारा ऑपरेशन उपरांत मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। उन्होंने इस सेवा कार्य में सवेरा संस्थान के सत्यनारायण जी के महत्वपूर्ण योगदान की विशेष सराहना की।
क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि बालोतरा से बाड़मेर तक मरीजों के लिए बस व्यवस्था, ऑपरेशन एवं अन्य सेवा कार्यों में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों व संस्थाओं के प्रति रोटरी क्लब बालोतरा ने आभार व्यक्त किया।
इस नेत्र चिकित्सा शिविर से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को नई दृष्टि मिलने के साथ ही सामाजिक सेवा के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया।

Subscribe to my channel


