उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
जिला पुस्तकालय समिति की बैठक संपन्न, पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 09 फरवरी 2026 (सू.वि.)
राजकीय जिला पुस्तकालय समिति बस्ती की बैठक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राजकीय जिला पुस्तकालय के विकास, उन्नयन एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को स्क्रीन से हटाकर पुस्तकों की ओर आकर्षित करने तथा पठन-पाठन की संस्कृति को विकसित करने पर जोर दिया गया। समिति सदस्यों ने पुस्तकालय को अधिक आधुनिक, उपयोगी एवं जनसामान्य के लिए आकर्षक बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए।
प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिला पुस्तकालय समिति के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालय बस्ती को और अधिक सुदृढ़ एवं उपयोगी बनाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग पुस्तकालय से जुड़ सकें और ज्ञानार्जन की ओर प्रेरित हों।
बैठक में सम्मानित सदस्यों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा, (प्रवक्ता) डायट प्रतिनिधि रविनाथ, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि, प्रो. बलराम गुप्ता महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष, श्रीमती अपर्णा भारद्वाज (प्राचार्या, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज), नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक प्रतिनिधि, श्रीमती आयुषि गिरि, कु. दीपा वर्मा सहित पुस्तकालय समन्वयक जयदीप चौधरी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश कन्नौजिया उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


