उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ब्रेकिंग न्यूज़: घरेलू कलह से आहत युवक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 73763 26175

लखीमपुर खीरी | 09 फरवरी 2026

थाना भीरा क्षेत्र की चौकी पड़रिया तुला अंतर्गत गांव पड़रिया में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार अमित खन्ना उर्फ मनी (28 वर्ष), पुत्र सुखदेव राज खन्ना ने कथित तौर पर घरेलू कलह से नाराज़ होकर खुद को गोली मार ली।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल ओयल, लखीमपुर खीरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को लगभग 11:35 बजे सूचना मिली कि अमित खन्ना ने लाइसेंसी बंदूक से अपने सीने में गोली मारी। बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई थी।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व अमित की शादी तय की गई थी, जो आगामी 7 मार्च 2026 को होनी थी। हालांकि अमित अभी शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं था और कुछ समय बाद विवाह करना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी और विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को सूचना दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button