देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरेवाड़ीहरियाणा
सभी सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने की उठी जोरदार मांग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
सभी सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने की उठी जोरदार मांग
हर सीनियर सिटीजन को ‘पेंशन पाने का मौलिक अधिकार’ के लिए संसद एवं विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पास होने चाहिए : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
लोक सेवा मंच के जनसंपर्क अभियान को शहर के पटौदी रोड एरिया में मिला लोगों का जोरदार समर्थन
देश- प्रदेश के हर जिला में डेडीकेटेड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर ,फ्री ओल्डएज होम ,सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन , संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा, यात्री किरायों में 70 फीसदी छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तुरंत लागू करने सहित सभी सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने आदि ज्वलंत मांगो को लेकर मंच की ओर से जनहित में लगातार बुलंद की जा रही आवाज
‘सीनियर सिटीजंस के गौरवमय जीवन जीने के हकों की रक्षा सुनिश्चित होने तक चलेगा अभियान ‘
रेवाड़ी । राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के ऐतिहासिक पटौदी रोड स्थित अनेक कॉलोनियों के लोगों से मिलकर जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की । इस सिलसिले में आयोजित बैठक में जनहित में मंच की ओर से सीनियर सिटीजंस के जायज हकों को लेकर लगातार बुलंद की जा रही अनेक जनकल्याणकारी मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने का प्रस्ताव भी जोरदार ध्वनिमत से पारित किया ।
राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक , बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रंजीत मित्तल, डॉ. सुरेश कुमार ,प्रकाश चंद क्षत्रिय तथा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार आदि शहर के ऐतिहासिक पटौदी रोड एरिया में पहुंचे और बड़ी संख्या में लोगों, वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान गणमान्य नागरिकों ओम प्रकाश शर्मा ,नंदलाल यादव ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया । खुलकर रायशुमारी के दौरान लोगों ने कहा कि इन दिनों अनेक वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिल पाने के कारण भारी सदमा पहुंचने के गंभीर हालात पैदा हो गए हैं । बुढ़ापे में सभी सीनियर सिटीजंस को ‘आर्थिक सुरक्षा कवच’ के तौर पर न्यूनतम एक पेंशन पाने का मौलिक अधिकार प्रदान किया जाना व्यापक जनहित में अत्यन्त लाजमी है । सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जीवन जीने के अधिकार के तहत संसद एवं विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पास करके प्रत्येक सीनियर सिटीजन को न्यूनतम एक पेंशन पाने की गारंटी तत्काल प्रदान की जानी चाहिए । उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जिन सीनियर सिटीजंस को कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है, उनसे मानवीय आधार पर सहानुभूति रखते हुए तुरंत प्रभाव से सीनियर सिटीजन पेंशन दी जानी शुरू करनी चाहिए । लोगों ने एकसुर में कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से इन दिनों सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के हित में उठाईं जा रही सभी मांगों का वे भरपूर समर्थन करते हैं । उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजन रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम , इमरजेंसी में सहायता एवं देखरेख के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फ़ीसदी की छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए जाने ,सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात दिन- प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं । उनकी ज्वलंत समस्याओं की ओर जनमानस,परिवारों ,समाज और देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास करके मेगा जनसंपर्क अभियान शुरू किया जो लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेगा । इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है । अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है । मंच के मेगा जनसंपर्क अभियान से लोगों, खासकर सीनियर सिटीजंस में उम्मीदों की नई आस जगी है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों सहित दयाराम यादव , नवीन रोहिल्ला,ओमप्रकाश पंडित, डॉ. राकेश कुमार ,सत्यवीर सिंह,सोहनलाल,ओपी सिंह ,अश्वनी गिरी महाराज, जगदेव सिंह ,कृष्ण कुमार, भगवत प्रसाद मीणा आदि भी उपस्थित थे ।

Subscribe to my channel


