अयोध्याउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

लापता दरोगा का शव सरयू नदी में मिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

संवाददाता अवधेश यादव

 

अयोध्या | 08 फरवरी 2026

बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर से लापता चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में नदी किनारे बरामद हुआ, जिसे स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी थे और बीते कुछ दिनों से थाना परशुरामपुर क्षेत्र से लापता बताए जा रहे थे। रविवार को स्थानीय लोगों ने सरयू नदी किनारे शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना अयोध्या कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। प्राथमिक जांच में शव की पहचान लापता दरोगा अजय गौड़ के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। यह मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसकी गहन जांच की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button