उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग ने शारदानगर व फूलबेहड़ थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 08 फरवरी 2026।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा रविवार को थाना शारदानगर एवं थाना फूलबेहड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने थानों में संधारित विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें व्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही थानों पर लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।

महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को थाने पर आने वाली महिला फरियादियों से संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने पर भी बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त थानों में दर्ज मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण, अपराध की रोकथाम हेतु नियमित एवं प्रभावी गश्त तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

थाना शारदानगर परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए।

शीत ऋतु के दौरान कोहरे से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने एवं चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने तथा शहर, बाजार, ग्रामीण एवं सुनसान क्षेत्रों में नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सर्किल अधिकारियों को गश्त की नियमित चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति करने को भी कहा गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button