उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
समाज के खुशहाली के लिये अंतिम क्षण तक प्रयास करता रहूंगा – दूधराम

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर अमौली मंदिर पर आयोजित मेला के बाद मंदिर समिति द्वारा रविवार को बैठक कर महादेवा विधायक दूधराम को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में मेला संचालक एवं संत रविदास मंदिर के प्रबंधक उदयराज कुंवर ने कहा की मंदिर की स्थापना की नींव से लेकर अब तक मंदिर के मुख्य संरक्षक महादेवा विधायक दूधराम का समिति को लगातार सहयोग मिलता रहा है। विधायक द्वारा समाज को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मुख्यधारा में लाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है।
बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही डा आरएस निगम, प्रदीप लाल गौतम, नेबूलाल बौद्ध, ओरीलाल, जगजीवन, महंथ अवधेश दास, महेंद्र कुमार, हीरालाल, रवि प्रताप, विष्णुकांत, मिसलावती, विन्द्रावती, आरती, नीलम, सुन्दरी, मुराती, शांति, गुड़िया, पाना, मुस्कान, निशा, बिन्दा देवी, मुन्नी के साथ ही समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


