अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
निशुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
ग्राम मौसमपुर मे सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए निशुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन के संयोजक अखिलेश यादव ने बताया की 270 लोगों ने स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ लिया और साथ ही सैकडो लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया !
इस शिविर में स्टार हॉस्पिटल भिवाड़ी एवं डॉ श्रॉफ आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञयो ने अपनी सेवाएं दी !
आयोजनकर्ता जितेंद्र यादव ने बताया कि शिविर में सभी को निशुल्क दवइयां ,निशुल्क जांच और निशुल्क आँखों के ऑपरेशन की सुविधाएं दी गई साथ ही सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया !

Subscribe to my channel


