उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

धरती माता बचाओ अभियान के तहत नैनो उर्वरकों पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती | 07 फरवरी 2026 | सू.वि.

धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत नैनो उर्वरकों के महत्व एवं उनके वैज्ञानिक उपयोग को लेकर कृषि विभाग एवं इफको के अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन कृषि भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम ने की।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि इफको उप प्रबंधक (कृषि सेवाएं) डॉ. आर.के. नायक ने नैनो उर्वरकों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि नैनो उर्वरक पर्यावरण के लिए हितैषी हैं और मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नैनो उर्वरकों की वैज्ञानिक कार्यप्रणाली एवं उनके व्यवहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

संयुक्त कृषि निदेशक ने कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक किसानों तक नैनो उर्वरकों के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी पहुंचाएं। वरिष्ठ वैज्ञानिक राघवेंद्र सिंह ने अपने फार्म पर किए गए नैनो उर्वरक ट्रायल के अनुभव साझा किए और इसके सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. बी.आर. मौर्य ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। इससे फसलों में कीट-पतंगों एवं बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे उत्पादन में गिरावट आ रही है और मृदा में पोषक तत्वों की कमी हो रही है।

उन्होंने किसानों से रासायनिक दानेदार उर्वरकों के प्रयोग को कम कर नैनो उर्वरकों के उपयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि किसान भाई नैनो डीएपी से बीज उपचार हेतु 5 मिली प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बोवाई करें तथा 35 से 40 दिन बाद फसल की पत्तियों पर छिड़काव करें, जिससे फसलों को भरपूर पोषक तत्व प्राप्त होंगे।

कार्यशाला में जिला रक्षा अधिकारी रत्नशंकर ओझा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए), सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), एटीएम, बीटीएम, इफको के क्षेत्राधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button