उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

रिपोर्ट – डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 07 फरवरी 2026

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली में आज “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग ने की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करें तथा विधिक प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना आवश्यक है, उनके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान किया जाए।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालयों पर उपस्थित रहे और वहां प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही की गई।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान शासन की प्राथमिकता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button