उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती | 07 फरवरी 2026 (सू.वि.)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 22 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर आज 07 फरवरी 2026 को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय बस्ती के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के समस्त शासकीय विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

माननीय जनपद न्यायाधीश श्री शमसुल हक ने बताया कि इस मेगा शिविर में जिले के सभी सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार एवं लाभ वितरण किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को विधिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें न्याय और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुँच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री राज बाबू ने जानकारी दी कि मेगा शिविर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मीडिया एवं पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्रों) के माध्यम से निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में लघु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर 22 फरवरी को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाएगा।

समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बी.आर. मौर्या, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी. कुशवाहा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला समाज कल्याण एवं जिला दिव्यांग अधिकारी लालजी यादव, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी वीना सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button