बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मरू मालाणी महोत्सव का हो आयोजन – चोपडा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोत्तरा
नये बने बालोतरा जिले मे अब खुद के जिले के नाम से अलग पहिचान वाले महोत्सव का आयोजन शुरु करवाने की मांग उठ रही है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन राज चोपडा ने बालोतरा जिले मे भी लोक कला व संस्कृति को बढ़ावा व पहिचान देने के लिए लोक कला महोत्सव मरू मालाणी महोत्सव का आयोजना शुरु करवाने की मांग की है। चोपडा ने बताया कि जिलों मे उस क्षेत्र की विशेष लोम कला व संस्कृति को संरक्षण देने के लिए जिला प्रसाशब द्वारा लोक महोत्सव का आयोजन होता है। बालोतरा जिले मे भी लोक कला महोत्सव का आयोजन होना चाहिए। मदन राज चोपडा ने पिछले वर्ष भी सरकार से कला महोत्सव का आयोजन शुरु करवाने की मांग की थी। जिला प्रसाशन ने मांग को गंभीरता से नही लिया था।

Subscribe to my channel


