देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी: बस्ती स्तर पर आज 9 विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

संवाददाता दीपक शर्मा, भिवाड़ी
देश भर में आयोजित हो रहे विराट हिन्दू सम्मेलन के क्रम में आज भिवाड़ी शहर की 9 बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ये हिन्दू सम्मेलन भिवाड़ी शहर की विभिन्न बस्तियों UIT सेक्टर 5 , भगत सिंह कॉलोनी, सूरज सिनेमा, बिलाहेडी व अरावली विहार मेला ग्राउंड जबकि नीमई ग्रीन ,कजरिया ग्रीन,कैपिटल ग्रीन और आशियाना उत्सव में भी भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है
महाराणा प्रताप बस्ती UIT सेक्टर 5 व 6 आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी हेतु कार्यकर्ता घर घर निमंत्रण दे रहे है भगतसिंह कॉलोनी में हो रहे विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए घर घर भगवा पताकाएं वितरित की जा रही है सूरजमल बस्ती अध्यक्ष लाखन सिंह के अनुसार भगवा यात्रा, कलश यात्रा व विभिन्न झांकियों के माध्यम से हिन्दू समाज में भेदभाव को दूर करने व सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा उक्त सम्मेलन अरावली विहार स्थित मेला ग्राउंड में सम्पन्न होगा इसी क्रम में श्रीराम बस्ती विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल रावत के अनुसार कैपिटल ग्रीन व आशियाना तरंग का हिन्दू सम्मेलन व कलश यात्रा का आयोजन किया गया है बाबा हरदेव बस्ती का हिन्दू सम्मेलन निमई ग्रीन में आयोजित होगा समिति अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी हेतु असेंशिया में प्रभात फेरी के माध्यम से घर घर निमंत्रण दिया गया देवनारायण बस्ती का हिन्दू सम्मेलन कजरिया ग्रीन में व चाणक्य बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन आशियाना उत्सव में होगा

Subscribe to my channel


