ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

YAF फाउंडेशन भिवाड़ी द्वारा 37वां गौशाला सेवा कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भीवाड़ी।

सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय YAF फाउंडेशन भिवाड़ी द्वारा गुरुवार को बाबा मोहन राम जी मंदिर स्थित गौशाला में 37वां गौशाला सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर अपने हाथों से गौमाताओं को हरा चारा खिलाया।

इस अवसर पर गौमाताओं के लिए कुल 501 किलोग्राम हरा चारा अर्पित किया गया। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य केवल सहयोग नहीं, बल्कि सेवा भावना के साथ प्रत्यक्ष सहभागिता करना है।

इस सेवा कार्यक्रम के संयोजक बाबा मोहन राम वृद्ध आश्रम के संचालक सतेंद्र रहे। उन्होंने बताया कि “गौ माता की सेवा से समाज में करुणा, दया और सेवा भावना का विकास होता है। गौसेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है।”

गौ माता की सेवा का महत्व:

गौ माता की सेवा से घर-परिवार में सुख-शांति एवं सकारात्मक वातावरण बना रहता है। आयुर्वेद में गौ उत्पादों को स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। साथ ही गौ सेवा से समाज में संस्कारों का विकास होता है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में YAF फाउंडेशन भिवाड़ी के अध्यक्ष नवीन गुलाटी, सचिव सुमित गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक अर्नेजा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पोरस सिंह सहित फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही इस सेवा कार्य में उमेद खटाना, एक नींव फाउंडेशन तथा बाबा मोहन राम वृद्ध आश्रम के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं सेवा में शामिल सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button