LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना पसगवां पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पसगवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना पसगवां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा थाना पसगवां में पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त गौरव शर्मा पुत्र महेश चन्द्र शर्मा उर्फ कल्लू शर्मा, निवासी ग्राम एवं थाना पसगवां, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: गौरव शर्मा पुत्र महेश चन्द्र शर्मा उर्फ कल्लू शर्मा

निवासी: ग्राम एवं थाना पसगवां, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

व0उ0नि0 राजू सागर, थाना पसगवां

हे0का0 संजय कुमार, थाना पसगवां

👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिली है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button