उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नवागत पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग ने संभाला कार्यभार, पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट — डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल — 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी की नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक खीरी का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने पुलिस कार्यालय का व्यापक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय परिसर का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल, एलआईयू, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, मॉनिटरिंग सेल, चुनाव सेल सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति गर्ग ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव एवं समय-समय पर अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयों में कार्यरत पुलिसकर्मियों से कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button