बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा ने किया निःशुल्क भोजन व फल वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा द्वारा आज सामाजिक सेवा के तहत राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोईघर तथा पुराना बस स्टैंड स्थित मनमोहन स्वीट के सामने अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही जरूरतमंदों एवं मरीजों को मिष्ठान, नमकीन एवं फल (फ्रूट) का भी वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य में नाहटा परिवार द्वारा पूरे दिन भर जरूरतमंदों एवं चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया गया। यह संपूर्ण सेवा कार्य स्वर्गीय रूपा देवी पत्नी स्व. मानमल जी नाहटा की स्मृति में नाहटा परिवार द्वारा संपन्न कराया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।

सेवा कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, ललित छाजेड़ सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

केंद्र पदाधिकारियों ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button