बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर, 22 मरीजों के हुए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
रोटरी क्लब बालोतरा एवं बाघ बकरी चाय तथा ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर के अंतर्गत चयनित मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए।
क्लब के मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर स्थित नेत्र ज्योति चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धारा पटेल द्वारा चयनित 22 मरीजों में से उपस्थित सभी मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों की आंखों का सफलतापूर्वक निशुल्क ऑपरेशन किया गया।
क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने बताया कि नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, बाड़मेर एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। साथ ही संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र, जोधपुर द्वारा ऑपरेशन के बाद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य में सवेरा संस्थान के सत्यनारायण जी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि बालोतरा से बाड़मेर तक मरीजों की बस व्यवस्था, ऑपरेशन की संपूर्ण व्यवस्था एवं अन्य सेवा कार्यों में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों व संस्थाओं के प्रति रोटरी क्लब बालोतरा ने आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से जरूरतमंद मरीजों को नई दृष्टि मिली और समाज में सेवा भावना का सकारात्मक संदेश गया।

Subscribe to my channel


