उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर 8 फरवरी को होगी विशेष परिचर्चा

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। दिव्यम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में “योग और प्राकृतिक चिकित्सा: स्वस्थ जीवन की भारतीय परंपरा” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 11:30 बजे पंडित राजन महिला डिग्री कॉलेज, पचपेड़िया रोड, बस्ती में होगा।
परिचर्चा में दवाओं से पहले योग अपनाने की आवश्यकता, प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों के मूल उपचार तथा शरीर–मन–आत्मा के समग्र विकास पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य ही स्वास्थ्य का आधार है।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. डॉ. नवीन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, विश्व संवाद परिषद (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ) अपने विचार रखेंगे। संस्थापक योगाचार्य सनो दूबे ने बताया कि यह पहल लोगों को औषधि-निर्भरता से हटाकर प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों की ओर प्रेरित करने के लिए की गई है। आमजन से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। संपर्क: 8090241223.

Subscribe to my channel


