खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
उज्जैन की तर्ज पर तिजारा में बनेगा महाराज भर्तृहरि का भव्य मंदिर, आज होगा भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। महाराज श्री भर्तृहरि की तपोस्थली सूरजमुखी में अब श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। उज्जैन के प्रसिद्ध भर्तृहरि मंदिर की तर्ज पर तिजारा में भी बाबा भर्तृहरि महाराज का भव्य मंदिर आकार लेने जा रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर आज महाराज श्री भर्तृहरि धर्मार्थ विकास संस्थान की ओर से विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बताया गया कि सूरजमुखी क्षेत्र, जो बाबा भर्तृहरि की तपस्या स्थली के रूप में विख्यात है, वहां बनने वाला यह मंदिर धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी और श्रद्धालु यहां भव्य मंदिर निर्माण की मांग कर रहे थे, जो अब साकार होने जा रही है।
संस्थान पदाधिकारियों के अनुसार मंदिर का निर्माण उज्जैन स्थित भर्तृहरि मंदिर की वास्तुकला और परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि तिजारा की पहचान भी आध्यात्मिक नगरी के रूप में और मजबूत होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Subscribe to my channel


