बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बालोतरा में 7 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर घर बैठे गंगा आने जैसा – पवन नाहटा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

स्वास्थ्य जांच 2026 मिशन के तहत एक विशेष अभियान अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा के तत्वावधान में सात दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर क्षेत्रवासियों हेतु घर बैठे गंगा आना जैसा है ये बात शास्त्री चौक स्थित जैन सराय में आयोजित शुभारंभ समारोह में के दौरान महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के संस्थापक पवन नाहटा ने कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने महावीर स्वामीजी व भगवान गणपति जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवन कर शिवीर का शुभारम्भ किया उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पधारकर इस शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने इसमें सहयोगी समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से अधिकाधिक संख्या में लाभ लेने का अनुरोध किया। सात दिन तक चलने वाले शिविर में बालोतरा के शास्त्रीचोक स्थित जैन सराय स्थान रखा गया है। संस्था के सचिव सुरेश गोठी के अनुसार शिविर में जांचों के लाभ हेतु प्रात: 6 बजे से 12 बजे के मध्य शिविर स्थल भूखे पेट आना होगा जहां मात्र एक ब्लड सैंपल से पूरे शरीर की करीब 70 जांचे रियायत दर में करके हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा परामर्श दिया जाएगा। जॉन सचिव प्रमिला सालेचा ने जनसमूह से आव्हान करते हुए बताया कि जांचों में मुख्य रूप से विटामिन बी12, विटामिन डी3, रक्तकणिका, हिमोग्लोबिन, तीन माह की औसत शुगर, थायराइड, लिवर , किडनी , हार्ट की जांचों सहित गठिया , प्रोस्टेट व महिलाओं में केंसर संबंधित गंभीर बीमारियों की जांचे भी सम्मिलित है उन्होंने मातृशक्ति से विशेष भाग लेने का अनुरोध किया इनके अनुसार हेल्पलाइन नंबर 7073777740 व 7073777790 , 24 घंटे चालू रखे गए है, शिविर स्थल तक पहुंचने में असमर्थ नागरिकों के घर से सैंपल लाने हेतु जांच टीम के विशेष सदस्यो को नियुक्त किया है जो प्रात: 6 बजे से 12 बजे के मध्य सेवाएं देंगे, घर से सैंपल लाने का अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस दौरान संस्थापक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, चिकित्सा प्रभारी दिनेश वडेरा, ललित छाजेड़, महावीर लुकड़ , सतीश लूनिया,जॉन सचिव प्रमिला सालेचा, यशोदा बालड़ सहित गर्वनिंग कौंसिल मेंबर जवेरी लाल मेहता आदि उपस्थित रहे।

*ये है शिविर के संयोजक व विशेष सहयोगी*

आयोजक महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा के पदाधिकारियों सहित संस्था के संरक्षक डॉ जी सी वडेरा , राजेश बांठिया, महावीर भंडारी, प्रवीण भंसाली, कांतिलाल ढेलडिया , पुरुषोत्तम दास सेठिया, मदन लाल कुक्कड़, जिनेश कोठारी, अरविंद कुक्कड़, मानसिंह सकलेचा, स्वरूप भंसाली, भरत पुगलिया, महावीर गोलेछा, ओमप्रकाश गहलोत, राजकुमार मालू ,मांगीलाल मालू, महावीर चन्द सालेचा, सम्पतराज बालड़, रोहित कुमार छाजेड़, स्वरूप चौपड़ा, सतीष कुमार लुणीया, भरत छाजेड़, महावीर बोथरा,सुरेश कुमार पुंगलिया, रमेश कुमार सिंघवी, सुरेश सालेचा, रतनलाल छाजेड़, जयन्तिलाल हुण्डीया, रमेश कुमार संकलेचा, अरिहन्त नाहटा, मनीष लोढ़ा, भुपेन्द्र कांकरिया, सुरेश गहलोत, जेठाराम गहलोत, भैरूलाल तातेड़, मुकेश कुमार सालेचा, नीरज अन्याव, प्रवीण सालेचा, मोहनलाल बाफना, अल्केश चौपड़ा, उमाशंकर टिम्बरेवाल, पुरूषोतम मालू, ललित छाजेड़, अनील दांती, कान्तिलाल ढेलड़िया, प्रवीण ढेलड़िया, संजय सिंघवी सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहकर सहयोग कर रहे है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button