उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सपा का ज्ञापन 7 को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद की विभिन्न जनहित के समस्याआंे के समाधान की मांग को लेकर 7 फरवरी शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन साैंंपा जायेगा।
यह जानकारी देते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि राज्यपाल को ज्ञापन देने के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष सभासद, पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, सपा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बताया कि सपा कार्यकर्ता शनिवार को दिन में 10 बजे न्याय मार्ग कचहरी पर एकत्र हांेगे और ज्ञापन देने के बाद पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक होगी।
Subscribe to my channel


