LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 05 फरवरी 2026

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 4.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से दो पोटलियों में कुल 4.45 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक आईफोन 16 मोबाइल तथा एक रियलमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सम्पूर्णानगर में मु0अ0सं0 16/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

अनुज गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता, निवासी बसही कॉलोनी, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी

शिवा गौड पुत्र जंगबहादुर, निवासी बसही कॉलोनी, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण:

02 पोटली ब्राउन शुगर (2.15 ग्राम व 2.30 ग्राम) कुल 4.45 ग्राम

01 प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 31 AP 6242)

01 मोबाइल फोन (आईफोन 16)

01 मोबाइल फोन (रियलमी)

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम:

थाना सम्पूर्णानगर पुलिस एवं एसएसबी 49वीं बटालियन पीलीभीत की टीम शामिल रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button