देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने किए संत शिरोमणि मेघ श्री धारू जी महाराज की समाधि एवं लूंभनाथ जी का धूणा के दर्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने मेवानगर स्थित प्राचीन श्री धारू जी समाधि स्थल एवं स्वामी लूंभनाथ जी के धुनें के दर्शन किए उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। ट्रस्ट अध्यक्ष खिमाराम परमार ने बताया कि प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने समाधि के आध्यात्मिक महत्व की प्राप्ति की। उन्होंने कहा कि संत महात्माओ ने त्याग तपस्या व सदाचार के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है, व संत हीरानाथ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविन्द मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल नामा, युवा मोर्चा के जिलामंत्री केवलचंद मेघवाल संरक्षक सागरमल, कोषाध्यक्ष वीराराम परिहार,वसतीराम सोडा, नेमीचंद बारूपाल, रमेश जोशी, दिनेश बारूपाल, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button