उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती:धरती माता बचाओ अभियान के तहत नैनो उर्वरकों पर आधारित कार्यशाला का हुआ आयोजन

*बस्ती:धरती माता बचाओ अभियान के तहत नैनो उर्वरकों पर आधारित कार्यशाला का हुआ आयोजन*

आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को जनपद बस्ती में धरती माता बचाओ अभियान के तहत नैनो उर्वरको के महत्व एवं उर्वरकों पर आधारित कृषि विभाग के अधिकारी गणों हेतु कृषि भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन रामजी रहें। कार्यक्रम में इफको लखनऊ से उप महा प्रबंधक कृषि सेवाएं श्री आर. के.नायक जी उपस्थित रहे एवं जिला कृषि अधिकारी डा बाबुराम मौर्य जी, कृषि रक्षा अधिकारी श्री रतन शंकर ओझा जी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एव वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सतीश तोमर जी, कृषि वैज्ञानिक डॉ आर बी सिंह जी, एवं समस्त ADO AG एटीएम एवं BTM ,क्षेत्राधिकारी इफको बस्ती श्री शुभम विश्वकर्मा जी SFA सहित 80 लोगों ने प्रतिभाग किया

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी इफको बस्ती श्री शुभम विश्वकर्मा जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आर के नायक जी द्वारा नैनो उर्वरकों पर विशेष रूप से चर्चा की गई उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि नैनो यूरिया 5 मिली प्रति लीटर के हिसाब से 35-40 दिन पर पतियों पर छिड़काव करे एवं नैनो डीएपी का बीज शोधन 5 मिली प्रति किग्रा एवं 5 मिली प्रति लीटर के हिसाब से परड़िय छिड़काव करे और उन्होंने नैनो उर्वरको वैज्ञानिक अवधारणा उनके कॉर्य प्रणाली एवं व्यवहारिक उपयोग पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सतीश सिंह तोमर जी द्वारा अपने फार्म पर लगाए गए ट्रायल की विस्तृत रूप से चर्चा की। जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य जी द्वारा सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से बताया एवं साथ ही साथ कृषि अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ATM, BTM को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में जा कर नैनो उत्पादों के लाभ से किसानों को अवगत कराए जिससे नैनो उर्वरक का उपयोग किसान करे जिससे उनकी लागत में कमी भी आएगी एवं उत्पादन भी बढ़ेगा उक्त कार्यक्रम के दौरान HOT SPOT SFA अनुज कुमार गौतम एव SFA आलोक कुमार भी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button