देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में 22 से 28 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा एवं 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ का भव्य आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
सनातन धर्म रक्षा समिति, बीकानेर के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड मैदान में एक विशाल धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर वात्सल्य मूर्ति परमपूज्या दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी की मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ, प्रवचन, भजन-कीर्तन सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार एवं विश्व शांति की कामना करना है।
आयोजन से पूर्व 21 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवा वर्ग सहभागिता करेंगे। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी।
सनातन धर्म रक्षा समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित करें और आयोजन को सफल बनाएं।
अधिक जानकारी एवं संपर्क:
📞 संस्थापक – सनातन धर्म रक्षा समिति, बीकानेर: 8209571121
📞 कार्यक्रम अध्यक्ष – अनिल सोनी: 9314014999
Subscribe to my channel


