ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दादा स्व. नंदकिशोर वर्मा जी की जयंती पर श्रद्धांजलि, केश शिल्पी सेवा दिवस मनाने का आह्वान

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के सेन समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, स्पष्ट वक्ता और दबंग छवि के प्रतीक दादा स्वर्गीय श्री नंदकिशोर वर्मा जी की जयंती आज 4 फरवरी को पूरे सम्मान और भावनात्मक माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच बड़ोंनी श्री रामस्वरूप सेन ने दादा स्व. नंदकिशोर वर्मा जी को याद करते हुए कहा कि उनका उनके साथ आत्मीय और सच्चा पारिवारिक संबंध था। वे केवल एक नेता नहीं बल्कि परिवार के बड़े भाई के समान थे। आज उनकी कमी गहराई से महसूस हो रही है।
श्री रामस्वरूप सेन ने बताया कि दादा जी ने उनके साथ-साथ मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों का भ्रमण किया। उनकी कार्यशैली सदैव स्पष्ट, निर्भीक और दबंग रही। समाज और संगठन के प्रति उनका समर्पण इतना गहरा था कि किसी भी अन्याय या समाज को होने वाली क्षति पर वे तुरंत भावुक और क्रोधित हो जाते थे, मानो अपने ही परिवार को नुकसान हो रहा हो।
स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा जी को केश शिल्पी अवधारणा का जनक बताते हुए श्री सेन ने कहा कि उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी और केश शिल्पी भाइयों को संगठित कर सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया। वे एक सच्चे समाजसेवी थे, जिनका जीवन समाज के उत्थान को समर्पित रहा।
इस अवसर पर सेन समाज और केश शिल्पी भाइयों से अपील की गई कि दादा स्व. नंदकिशोर वर्मा जी के जन्मदिवस को “केश शिल्पी सेवा दिवस” के रूप में मनाने का संकल्प लें और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं।
अंत में श्री रामस्वरूप सेन ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को बार-बार नमन है और उनका जीवन सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
🙏 शत-शत नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।

Subscribe to my channel


