खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

8 फरवरी विराट हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण, घर-घर बांटे पीले चावल

सकल हिंदू समाज की ओर से जनसंपर्क अभियान, महिलाओं-बच्चों सहित सहभागिता की अपील

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। सकल हिंदू समाज श्री श्याम बस्ती, तिजारा की ओर से 8 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीले चावल व निमंत्रण पत्रिका भेंट कर सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

हाथों में ध्वज लेकर भारत माता व महापुरुषों के जयकारों के साथ कार्यकर्ता गली-मोहल्लों में पहुंचे और महिला, पुरुष व बच्चों को सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। आयोजन की जानकारी देते हुए बताया गया कि 8 फरवरी रविवार को हनुमान बगीची श्री दूदाधारी, तिजारा में प्रातः 9.15 बजे भव्य कलश यात्रा हनुमान बगीची से निकाली जाएगी। इसके बाद प्रातः 10.15 बजे सनातन संस्कृति उत्सव कार्यक्रम, 11.15 बजे संतों के प्रवचन तथा दोपहर 12 बजे भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।

इस अवसर पर नेत्रपाल यादव, इंदर सिंह दहिया, पूर्व पार्षद कुणाल सुनारिया, राजदत्त मिश्रा, महंत जस्सू महाराज, अनिल बंसल, बंशीधर पोस्टमैन, संजय बंसल, बलवंत सैनी, एडवोकेट विकास सिंहल, राहुल सैनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। आयोजकों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहभागिता की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button