बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बालोतरा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 230 मरीजों की हुई जांच

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा में / रोटरी क्लब बालोतरा के सानिध्य में विभिन्न संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। रोटरी इंटरनेशनल पूर्व सह प्रांतपाल ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि इस शिविर में कुल 230 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 112 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किए गए। वहीं जांच के दौरान 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाया गया, जिनके निःशुल्क ऑपरेशन नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, बाड़मेर में किए जाएंगे।
उक्त नेत्र जांच शिविर आयोजन ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन, अहमदाबाद एवं बाघ बकरी चाय परिवार, अहमदाबाद कातत्वाधान एवं विशेष सहयोग रहा। वहीं संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र, जोधपुर सह-प्रायोजक के रूप में जुड़े।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बाघ बकरी फाउंडेशन के अजय भाई, ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन अहमदाबाद के भरत भाई जोशी, नेत्र ज्योति चिकित्सालय के मनोज सारण का सम्मान रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव हितेंद्र छाजेड़, रोटरी इंटरनेशनल के सह प्रांतपाल लिलेश बालड, डॉ संतोष सिंह शिवनानी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया तथा सवेरा संस्था के सत्यनारायण द्वारा किया गया।
शिविर में नेत्र सहायक मनोज सारण द्वारा सभी मरीजों की व्यवस्थित एवं सटीक नेत्र जांच की गई। शिविर प्रभारी राम स्वरूप प्रजापत ने सफल शिविर के लिए सभी का आभार व्यक्त किया, रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने स्वागत भाषण दिया। उपस्थित अतिथियों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Subscribe to my channel


