उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

यूजीसी के नये नियमों के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

छात्रों को जातियों में न बाटा जाय- अमन प्रताप सिंह

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। यूजीसी के नये नियमों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नये नियमों को स्थगित कर दिये जाने के बावजूद विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। सोमवार को ए.पी.एन. पी.जी. कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लगभग सभी वर्गो के छात्र शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट एकत्र हुये और हाथोें में ‘यूजीसी का नया नियम वापस लो’ की तख्तियां लिये नारा लगाते हुये शास्त्री चौक पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन देने के बाद छात्र नेता अमन प्रताप सिंह ने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए लाए गए यूजीसी के नया नियम छात्रों में भेदभाव पैदा करने वाला है। इससे कटुता बढेगी। कहा कि छात्रों को जातियों में न बाटा जाय। इस सवाल को लेकर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा जिससे छात्रों के बीच जातिवाद का जहर न फैले। कहा कि यद्यपि की सर्वोच्च न्यायालय ने इस प्रकरण में नये नियमों को स्थगित कर दिया है किन्तु जो नई कमेटी बनायी जाय उसमें समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व हो और सेवा निवृत्त जज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को रखा जाय।

ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता अमन प्रताप सिंह के साथ मुख्य रूप से अंकित मिश्र, अवनीश सिंह, जितेन्द्र पाल, अमन चौधरी, हर्ष अग्रहरि, नीरज गौड़, मोनू पाण्डेय, अभिषेक सिंह, आशीष सिंह, विकास चौधरी, विपुल सिंह, रवि तिवारी, शानू जायसवाल, सदरे आलम, रामकृष्ण चतुर्वेदी, अशजद, अमित सिंह, रौनक सिंह, सौरभ सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र और छात्र नेता शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button