दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़

मानवाधिकार संगठन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ सुनील सिंह

 

 

(वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24,डॉ नवीन सिंह)

नई दिल्ली। मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए थिंक मानवाधिकार संगठन ने विश्व-प्रसिद्ध योग गुरु एवं सामाजिक विचारक श्री सुनील सिंह को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस निर्णय को संगठन के विस्तार और जनसरोकारों को मजबूती देने की दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्रा ने विधिवत रूप से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र सौंपते हुए कहा कि श्री सुनील सिंह का अनुशासित जीवन, अंतरराष्ट्रीय अनुभव तथा योग और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका विशिष्ट योगदान संगठन के मूल उद्देश्यों को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री राजेश कुमार मिश्रा सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने श्री सुनील सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, शांति और समानता के लिए कार्य करेंगे तथा आम नागरिकों की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

थिंक मानवाधिकार संगठन ने देशभर के नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों से संगठन से जुड़कर मानवाधिकार संरक्षण, शांति, समानता और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button