देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

केंद्रीय बजट विकास की दिशा में सकारात्मक कदम : सीए ओम प्रकाश बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ओम प्रकाश बांठिया ने भारत सरकार की माननीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में आयकर स्लैब में कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया है, जिससे करदाताओं को न तो कोई अतिरिक्त राहत मिली है और न ही कोई नया भार डाला गया है। हालांकि, आयकर अधिनियम को 1 अप्रैल 2006 से लागू करने की घोषणा एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इसके साथ ही दंड प्रावधानों में सरलीकरण की घोषणा कर करदाताओं को कुछ हद तक राहत देने का प्रयास किया गया है।

सीए बांठिया ने कहा कि ट्रस्टों एवं सार्वजनिक सेवा संस्थानों को लेकर जिस तरह की सकारात्मकता और सरलता की अपेक्षा की जा रही थी, उस दिशा में बजट में कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है। उल्टा, ट्रस्टों के लिए आयकर विवरणी दाखिल करने की समय-सीमा घटाकर 31 अगस्त कर दी गई है, जिससे इन संस्थानों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है।

उन्होंने अंत में कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग के लिए सामान्य है, जिसमें न तो कोई बड़ी राहत दी गई है और न ही कोई बड़ा झटका।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button