बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। पुराना शहर मंडल भाजपा की ओर से स्थानीय शिव शक्ति भवन, डागा चौक, सोनगिरी कुएं के पास केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण देखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आशा आचार्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सत्य प्रकाश आचार्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 आर्थिक मजबूती, समावेशी विकास और हर वर्ग के लिए अवसर सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम साबित होगा। इसके माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण, महिला सम्मान, किसान और गरीब कल्याण तथा आधारभूत संरचना के विस्तार को नई गति मिलेगी।
जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 का बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर बदलने वाला है। बजट में किसानों के लिए एआई आधारित एग्री टूल्स का समावेश कृषि उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने इसे एक दूरदर्शी बजट करार देते हुए कहा कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, रेलवे और पर्यटन विकास पर केंद्रित है और देश की वित्तीय समृद्धि की नींव रखेगा।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवाड़ी, मण्डल संयोजक संजय शर्मा, सहसंयोजक जितेन्द्र व्यास, मण्डल उपाध्यक्ष ओम सुथार, पार्षद किशोर आचार्य समेत कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मण्डल सहसंयोजक कन्हैयालाल पुरोहित ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मातृ शक्ति एवं पार्टी के ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने बजट के सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की और इसे स्वागत योग्य बताया।

Subscribe to my channel


