देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सर्व समाज का पंच परिवर्तन का आह्वान ,समरस समाज ,सशक्त राष्ट्र -विराट हिन्दू सम्मेलन में गूँजा एकता का मंत्र

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज भिवाड़ी नगर की श्रीकृष्ण बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन, कोणार्क सोसायटी में आयोजित हुआ ,सम्मेलन में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने और गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण रहा। सम्मेलन में मातृ शक्ति की उपस्थिति एवं जन समुदाय की उपस्थिति से कार्यक्रम की रोचकता देखते ही बनती थी। सोसायटी के सैंट्रल पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं श्रीराम के चित्र के सामने मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके एवं धर्म ध्वजा स्थापित कर किया गया।

आयोजन समिति अध्यक्ष राजपाल जी यादव ने सनातन धर्म की विशेषता ,हिंदुत्व कीविशेषताओं और हिंदू समाज को एकजुट करने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता विभाग सेवा प्रमुख श्री भवानी शंकर जी ने कहा कि हमें अपने हिंदू होने पर गर्व होना चाहिए। भवानी शंकर जी ने हिन्दू सम्मेलनों की समाज में आवश्यकता बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा व हिंदू की परिभाषा का वर्णन कर सभी श्रोतागणों को मुग्ध कर दिया।

सकल हिंदू समाज कार्यक्रम के संयोजक- श्रीमान नरेश सिंह, उपाध्यक्ष- कुलदीप शर्मा जी,कोषाध्यक्ष -राम विनोद जी, सचिव-प्रेमराज जी, भूषण कुमार जी,दशरथ सिंह जी, कोणार्क RWA अध्यक्ष संजय कटिहार जी,के के कटियार, विक्रम जी, पवन जी, मुकेश कौशिक जी, भगत सिंह बिष्ट,सुरेश पांडे जी,हिमांशु शर्मा, अनिल सिंह, कृष्ण वाटिका से पधारे सुभाष शर्मा जी आशीष जी यश शर्मा, जेनेसिस RWA समिति अध्यक्ष व राजेश जी व स्थानीय वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। डीजे के धुन के साथ समस्त कोणार्क सोसायटी में धर्म ध्वजा को साथ लेकर नाच गाने के साथ सकल हिंदू समाज विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में जिला सह सेवा प्रमुख -आशीष अरोड़ा जी अरोड़ा जी, नगर कार्यवाह- मातादीन शर्मा जी, त्रि इकाई नगर प्रचारक- जगराम जी, जिला सद्भाव कार्य प्रमुख -संजीव सिंह जादौन जी व उपस्थित सभी बंधुओ ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में पूरा सहयोग किया । श्रीमान आशीष अरोड़ा जी के द्वारा गाए भजनों से वातावरण राममय हो गया । महिलाओं,बहनों ने सुंदर-सुंदर भजन गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध किया ।

श्री संत गिरि महात्मा जी काली खोली धाम से अपनी समस्त टोली के साथ पधारे उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी हिंदू समाज को सदैव सुख दुख की घड़ी में एकजुट रहने को कहा और समर्थ भारत के लिए हिंदू राष्ट्र के लिए उन्होंने अपने विचार रखें l

कार्यक्रम के अध्यक्ष राजपाल जी ने सभी पधारे समस्त हिंदू समाज के बंधुओ,माता बहिनों के धन्यवाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके उपरांत सभी ने प्रसाद/भोजन का आनंद लिया।

निवेदक:

भूषण कुमार

कार्यक्रम प्रचार प्रमुख

संजीव सिंह जादौन

श्रीकृष्ण बस्ती प्रमुख

9413212138

भूषण कुमार

 कार्यक्रम प्रचार प्रमुख

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button