बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

डब्बा ट्रेडिंग जगत में मचा हडक़ंप

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। चांदी के धमाल का असर इन दिनों सर्राफा कारोबार से ज्यादा डब्बा ट्रेडिंग जगत में देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से बढ़ोतरी पर चल रही चांदी के भावों में अचानक आई गिरावट की सुनामी ने डब्बा ट्रेडिंग से जुड़े कारोबारियों का दवाला निकाल दिया। इसका असर बीकानेर में भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार चांदी में आई गिरावट की इस सुनामी से बीकानेर के डब्बा ट्रेडिंग माफियाओं को अरबों का नुकसान हुआ है। जो देनदारी से बचने के लिये अब भूमिगत हो गये है। डब्बा ट्रेडिंग जगत से जुड़े सूत्रों की मानें तो दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद चांदी के दामों में बीते दो दिनों के अंतराल में आई जबरदस्त गिरावट ने डब्बा ट्रेडिंग जगत की कमर तोड़ कर रख दी है। चांदी से मोटी कमाई के लालच में जिन निवेशकों ने करोड़ो के दाव लगाये थे,उनमें हाहाकार सा मचा है। दरअसल,तेजी के लालच में ज्यादात्तर निवेशकों ने चांदी पर करोड़ों के दाव लगा दिये,लेकिन अचानक भाव गिरने से निवेशकों पर उल्टी मार पड़ गई। सूत्रों के अनुसार महज दो दिनों के अंतराल में बीकानेर के डब्बा ट्रेडिंग कारोबार जगत में अरबों का नुकसान हुआ है। इससे डब्बा ट्रेडिंग माफियाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है,जो देनदारी से बचने के लिये अंडरग्राउण्ड हो गये। माना जा रहा है कि अगर आने वाले दिनों में चांदी के दामों में गिरावट जारी रही तो डब्बा ट्रेडिंग जगत को भारी तबाही का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी में रहे कि बीकानेर में एमसीएक्स की आड़ में बीते लंबे अर्से से डब्बा ट्रेडिंग का अवैध कारोबार चल रहा है। यहां तीन डब्बा माफिया ने इस अवैध कारोबारी की कमान थाम रखी है,जो दो दिनों से भूमिगत बताए जा रहे है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button