पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
बुजुर्ग के हृदय से निकली दुआएं सोने चांदी से भी अधिक मूल्यवान

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*बुजुर्ग के हृदय से निकली दुआएं सोने चांदी से भी अधिक मूल्यवान*
बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं बुजुर्गों को सम्मान देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी ब्रह्माकुमारी
कार्यक्रम प्रभु स्मृति एवं दीप प्रज्वलित के साथ आरंभ हुआ बहन जी ने सभी वृद्धजनों का तिलक एवं फूल मालाओं के द्वारा आत्मीय स्वागत किया संगम -“गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” अभियान के तहत अनेक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय पन्ना की ओर से वृद्ध जनों के सम्मान में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया पहला कार्यक्रम वृद्ध आश्रम पन्ना में हुआ जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती दुर्गा त्रिपाठी आश्रम की संचालिका, श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य, श्री बुद्ध सिंह गायत्री परिवार, महेश जैन, कैलाश सोनी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे
ब्रह्माकुमारी सीता बहन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं यह हमारी दुआओं का अथाह सागर है, उनके हृदय से निकली हुई दुआएं कई गुना संपत्ति से भी ज्यादा मूल्यवान होती हैं वह छायादार वृक्षों के समान है ऐसे वृक्षों को क्षति पहुंचाना स्वयं को कमजोर करना है बुजुर्गों के साथ समय बिताना अत्यंत लाभकारी होता है बुजुर्गों के सम्मान में कमी और अभियान की अधिकता ही हमारी सामाजिक कमजोरी का कारण बनती जा रही है वृद्धावस्था बोझ नहीं बल्कि अनुभवों की अमूल पूंजी है ध्यान मेडिटेशन सकारात्मक चिंतन एवं आध्यात्मिक मूल्यों से वरिष्ठ जनों का जीवन सुखमय स्वस्थ और गरिमामय में बनाया जा सकता है,
वृद्ध आश्रम की संचालिका श्रीमती दुर्गा त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रमों से वृद्ध जनों में उमंग उत्साह एवं खुशी का संचार एवं आत्मिक शांति आती है वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों ने भी अपने अनुभव साझा किया
ब्रह्माकुमारी विद्यालय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डॉक्टर उमा त्रिपाठी ने अपने विचार रखती हुई कार्यक्रम की सराहना की एवं कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में नई पीढ़ी को संस्कारवान एवं बड़ों के प्रति सम्मान की भावना जागरूक करना है हमें एक दूसरे को समझ कर चलना होगा तभी परिवार में सुख शांति होगी कार्यक्रम में श्रीमती आशा गुप्ता नगर पालिका उपाध्यक्ष, महेश जैन, रामेश्वर प्रसाद, प्रभु दयाल तिवारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, सभी ने अपने-अपने विचार साझा किये
कार्यक्रम अंत में सभी को ईश्वरीय साहित्य भेंट किया गया,

Subscribe to my channel


