बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
नाहटा जिला चिकित्सालय में मेगा क्लीनिंग ड्राइव का सफल आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा वृक्षित फाउंडेशन, डीसीबी बैंक एवं टीम उत्कर्ष के सहयोग से नाहटा जिला राजकीय चिकित्सालय, बालोतरा परिसर में एक भव्य मेगा क्लीनिंग ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। रोटरी क्लब द्वारा वृक्षित फाउंडेशन, डीसीबी बैंक और नाहटा हॉस्पिटल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का उद्देश्य अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा बनाकर मरीजों एवं आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ-साथ वृक्षित फाउंडेशन से राहुल कैथवाल एवं उनकी टीम ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डीसीबी बैंक बालोतरा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अभियान में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
वहीं नाहटा हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अभियान के दौरान अस्पताल परिसर, आसपास के क्षेत्रों एवं खुले स्थानों से बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र कर उसे सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया। सभी स्वयंसेवकों ने दस्ताने पहनकर एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए श्रमदान किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, वहीं क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने कहा कि “वृक्षारोपण, साफ सफाई जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं और समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।”
सूचना अधिकारी रोटेरियन ओम बांठिया ने बताया कि रोटरी सदस्य विमल मालवीय, विनोद प्रजापत, अरुण गुप्ता, कमल सोनी, जसोल से भंवरलाल राठी, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंहल, आगामी अध्यक्ष 27-28 महावीर गोलेछा, पवन नाहटा, धर्मेश चौपड़ा ने जिला राजकीय नाहटा हॉस्पीटल के साफ सफाई कार्य में श्रमदान कर सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया।

Subscribe to my channel


