LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना हैदराबाद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 01 फरवरी 2026

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में थाना हैदराबाद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2026 को मु0स0 1750/25, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वांछित वारंटी अभियुक्त आदेश कुमार पुत्र स्वर्गीय स्वामीदयाल निवासी ग्राम मुरादपुर (गुरधिया), थाना खुटार, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त का विवरण:

नाम: आदेश कुमार

पिता का नाम: स्व0 स्वामीदयाल

निवासी: ग्राम मुरादपुर (गुरधिया), थाना खुटार, जनपद शाहजहांपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

वरिष्ठ उपनिरीक्षक: जयरनारायण यादव, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी

कांस्टेबल: सचिन कुमार, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button